खेल

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का गुस्सा अवतार हुआ वायरल, पुलिस ने भी ली मदद, जानिए पूरा माजरा

jantaserishta.com
12 April 2021 8:22 AM IST
दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का गुस्सा अवतार हुआ वायरल, पुलिस ने भी ली मदद, जानिए पूरा माजरा
x

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ इन दिनों सुर्खियों में हैं. द्रविड़ का गुस्से वाला ऐड खूब वायरल हो रहा है. लोग उनके ऐड को पसंद कर रहे हैं. इस विज्ञापन में राहुल द्रविड़ अपने स्वभाव के विपरीत दिख रहे हैं. अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले द्रविड़ विज्ञापन में कार में से बल्ला लहराकर बोलते हैं, 'मैं इंद्रानगर का गुंडा हूं.'



ऐड के हिट होने के बाद पुलिस ने उसके कुछ हिस्से का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सावधान किया है. महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में लोगों को अलर्ट करने के लिए मुंबई पुलिस ने द्रविड़ के वीडियो का सहारा लिया है.


मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें मास्क के महत्व के बारे में बताया गया है. मुंबई के अलावा नागपुर पुलिस ने भी इस ऐड का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सावधान किया है. ऐसे ही गुजरात की सूरत पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा कि वे जब ट्रैफिक में फंसें तो आक्रामक ना हों. बता दें कि वायरल ऐड में द्रविड़ ट्रैफिक जाम में फंसे हैं और वह लोगों पर गुस्सा होते हैं और हॉर्न भी बजाते हैं.


ऐड में राहुल द्रविड़ सड़क पर चल रहे लोगों से झगड़ा करते हैं. वह इतना आक्रामक हो जाते हैं कि सीट के पीछे रखे बल्ले से गाड़ियों पर तोड़-फोड़ करने लगते हैं.
राहुल द्रविड़ के इस रूप पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी हैरान हो गए. कोहली ने विज्ञापन के वीडियो को ट्वीट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राहुल भाई का ये रूप कभी नहीं देखा.'



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story