खेल

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बनीं लौरा वोल्वार्ड्ट

jantaserishta.com
4 Nov 2025 5:45 PM IST
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बनीं लौरा वोल्वार्ड्ट
x
दुबई: हाल में संपन्न महिला विश्व कप की शीर्ष स्कोरर रहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गई हैं। वोल्वार्ड्ट ने भारत की स्मृति मंधाना से नंबर वन का ताज छीना है।
लौरा वोल्वार्ड्ट के वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में वनडे विश्व कप 2025 में उनके प्रदर्शन का बेहद अहम रोल रहा। वोल्वार्ड्ट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान के साथ-साथ एक सफल बल्लेबाज की भूमिका भी निभाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 169 रन की पारी खेलने वाली इस खिलाड़ी ने फाइनल में भारत के लिए 101 रन की पारी खेली। अफ्रीकी कप्तान ने 9 मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 571 रन बनाए।
मंधाना दूसरे नंबर पर रहीं। मंधाना ने 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 434 रन बनाए। वह टूर्नामेंट की दूसरी शीर्ष स्कोरर रहीं। आईसीसी की वनडे की बल्लेबाजों की रैंकिंग में मंधाना 811 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चली गई हैं।
मंधाना के अलावा शीर्ष 10 में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स हैं। 9 स्थान की छलांग लगाते हुए रोड्रिग्स दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसमें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 127 रन की नाबाद पारी का अहम योगदान रहा।
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर तीसरे, इंग्लैंड की नेट सेवियर ब्रंट चौथे, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पांचवें, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली छठे, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन सातवें, ऑस्ट्रेलिया की एल्सी पेरी आठवें, और वेस्टइंडीज की हिली मैथ्यू नौवें नंबर पर हैं। वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा है। शीर्ष 10 में ऑस्ट्रेलिया की 4 बल्लेबाज हैं, दक्षिण अफ्रीका की 1, भारत की 2, इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की 1-1 बल्लेबाज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null