खेल

अमरीकी ओपन में लैमोंस-विथ्रो की जोड़ी को 7-6, 6-1 से हराया

Shantanu Roy
8 Sept 2023 5:34 PM IST
अमरीकी ओपन में लैमोंस-विथ्रो की जोड़ी को 7-6, 6-1 से हराया
x
न्यूयार्क। भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने पहले सेट में सात सेट प्वाइंट बचाते हुए नाथनिएल लैमोंस और जैकसन विथ्रो को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने अमरीकी जोड़ी को 7-6, 6 -1 से हराया। बोपन्ना और एबडेन विम्बलडन सेमीफाइनल में वेसले कूलहोफ और नील स्कूपस्की से हार गए थे। 43 वर्ष के बोपन्ना के पास अपने कैरियर में दूसरी बार ग्रैंडस्लैम पुरुष युगल फाइनल में जगह बनाने का मौका है। वह 2010 में अमरीकी ओपन फाइनल में पहुंचे थे। अब उनका सामना फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत से होगा, जिन्होंने अमरीका के रॉबर्ट गालोवे और अलबानो ओलिवेट्टी को हराया। बोपन्ना इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी के साथ दूसरे दौर में हार के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा से पहले ही बाहर हो गए हैं।
Next Story