
x
नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी भारत के लक्ष्य सेन ने मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग (विश्व नंबर 10) को सीधे गेमों में 21-18, 22-20 से हराकर कनाडा ओपन 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीता लिया है।
यह लक्ष्य का दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 500 खिताब है। उन्होंने इससे पहले जनवरी 2022 में इंडिया ओपन जीता था। वर्तमान में दुनिया में 19वें नंबर के खिलाड़ी ने राउंड ऑफ 32 में विश्व के चौथे नंबर के थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को और सेमीफाइनल में दुनिया के 11वें नंबर के जापान के केंटो निशिमोतो को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
Tagsकनाडा ओपन 2023पुरुष एकल खिताबखिताबखिताब जीतालक्ष्य सेनcanada open 2023men's singles titletitletitle wonlakshya sen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





