खेल
कीलियन एम्बाप्पे ने लियोन को 4-2 से हराकर हासिल किया शीर्ष स्थान
Ritisha Jaiswal
23 March 2021 11:40 AM IST

x
कीलियन एम्बाप्पे के बेहतरीन दो गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग 1 में खेले गए मुकाबले में लियोन को 4-2 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कीलियन एम्बाप्पे के बेहतरीन दो गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग 1 में खेले गए मुकाबले में लियोन को 4-2 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस मुकाबले में एम्बाप्पे ने 15वें और 52वें मिनट में दो गोल दागे। उनके अलावा डेनिलो ने 32वें और डी मारिया ने 47वें मिनट में गोल किए।
22 साल के फ्रांस स्ट्राइकर एम्बाप्पे फ्रेंच लीग में 100 गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हेर्वे एटिने 1969 में 100 गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस मैच में नेमार की भी वापसी हुई, जो पिछले छह सप्ताह से चोट के कारण मैदान से बाहर थे। नेमार हालांकि 70वें मिनट में एम्बाप्पे की जगह बतौर सब्स्टीटयूट में उतरे।
Next Story





