खेल

KXIP vs SRH Live: पंजाब को तीसरा झटका,केएल राहुल हुए आउट

Ritisha Jaiswal
24 Oct 2020 8:44 PM IST
KXIP vs SRH Live: पंजाब को तीसरा झटका,केएल राहुल हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 43वां मुकाबला दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | KXIP vs SRH IPL 2020 Match Live: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 43वां मुकाबला दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल हैं।

पंजाब को तीसरा झटका कप्तान केएल राहुल के रूप में लगा जो राशिद खान की गुगली पर 27 गेंदों में 27 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

Next Story