कोलकाता के वेंकटेश और राणा, हैदराबाद के होल्डर और राशिद दिला सकते हैं पॉइंट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल 2021 का 49वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच दुबई में है और यह मैदान आम तौर पर तेज गेंदबाजों की मददगार रहती है। फैंटेसी गेम के लिए सही बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स का चुनाव आपको काफी पॉइंट दिला सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विकेटकीपर
ऋद्धिमान साहा हैदराबाद के, तो दिनेश कार्तिक कोलकाता के विकेटकीपर हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक आम तौर पर नंबर-चार या पांच पर आते हैं। साहा ने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और वह ओपनिंग करने आते हैं। विकेटकीपर के तौर पर ऋद्धिमान साहा को टीम में रखा जा सकता है।
बल्लेबाज
कोलकाता के वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा बेहतरीन फॉर्म में हैं। इन तीनों ने यूएई में कोलकाता के कायापलट में सबसे ज्यादा मदद की है। इन तीनों को चुनना अच्छे अंक दिला सकता है। इसके अलावा हैदराबाद के जेसन रॉय और विलियमसन को चुन सकते हैं। ये दोनों हैदराबाद के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं। यानी आप कुल पांच बल्लेबाजों को टीम में रख सकते हैं।
ऑलराउंडर
कोलकाता और हैदराबाद दोनों ही टीमों के पास शानदार ऑलराउंडर्स हैं। आप दो ऑलराउंडर्स चुन सकते हैं। सुनील नरेन और जेसन होल्डर ये खिलाड़ी हैं। नरेन ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। वहीं, होल्डर ने गेंद के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी की है।
गेंदबाज
यह मैच दुबई में होना है। ऐसे में दोनों टीमों के बेस्ट दो स्पिनर राशिद खान और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करना पॉइंट दिला सकता है। वहीं, तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज या ऑलराउंडर्स में से कप्तान और उप कप्तान का चयन करना फायदेमंद हो सकता है।
फैंटेसी गेम के लिए टीम:
विकेटकीपर: ऋद्धिमान साहा
बल्लेबाज: वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, जेसन रॉय, केन विलियमसन
ऑलराउंडर: सुनील नरेन और जेसन होल्डर
गेंदबाज: राशिद खान, वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार





