खेल

IPL SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच जीता 7 विकेट से

jantaserishta.com
3 May 2026 7:02 PM IST
IPL SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच जीता 7 विकेट से
x

IPL 2026: केकेआर ने एसआरएच को सात विकेट से रौंदा है। कोलकाता ने 11 गेंद बाकी रहते 166 रनों का टारगेट चेज किया। रिंकू सिंह ने दो चौके लगाकर जीत की दहलीज पार कराई। वह 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।

आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर यानी दो मैच हैं। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एसआरएच ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में केकेआर को 166 रनों का टारगेट दिया है। टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली हैदराबाद टीम 19 ओवर में 165 रनों पर सिमटी।

टैविस हेड (61) ने सर्वाधिक रन बनाए। अभिषेक शर्मा सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। कार्तिक त्यागी ने चौथे ओवर में अभिषेक को पवेलियन भेजा। हेड ने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के निकले। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में अपना शिकार बनाया। हेड ने ईशान किशन के संग 61 रनों की साझेदारी की। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की।
हेनरिक क्लासेन ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने 11वें ओवर में आउट किया। रोवमैन पॉवेल ने दौड़कर क्लासेन का हैरतअंगेज कैच लपका। स्मरण रविचंद्रन (चार गेंदों में 4 रन), अनिकेत वर्मा (8 गेंदों में 6) और सलिल अरोड़ा (6 गेंदों में 2) का बल्ला नहीं चला। ईशान किशन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। पैट कमिंस ने 8 गेंदों में 10 रन जोड़े।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story