खेल

कोहली की 'विराट' गलती, राष्ट्रगान के वक्त चबाते दिखे च्युइंग गम, भड़के फैन्‍स

jantaserishta.com
24 Jan 2022 8:40 AM IST
कोहली की विराट गलती, राष्ट्रगान के वक्त चबाते दिखे च्युइंग गम, भड़के फैन्‍स
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli Insult National Anthem) साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान एक शर्मनाक हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुए. मैच से पहले राष्‍ट्रगान के दौरान विराट कोहली चिंगम चबाते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैन्‍स ने राष्‍ट्रगान का अपमान करने के लिए उन्‍हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया. इस सीरीज से विराट कोहली खेल के सभी प्रारूपों में कप्‍तानी छोड़ चुके हैं. ऐसे में कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त होने के बाद विराट को इस तरह का रवैया फैन्‍स को जरा भी पसंद नहीं आया.

तीसरे वनडे में भारत को चार रन से शिकास्‍त झेलनी पड़ी. केएल रहाुल की कप्‍तानी में खेल रही भारतीय टीम सीरीज भी 0-3 से गंवा चुकी है. साउथ अफ्रीका से टेस्‍ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद विराट कोहली ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप से भी कप्‍तानी छोड़ दी थी. टी20 विश्‍व कप 2021 के बाद विराट ने टी20 क्रिकेट से कप्‍तानी छोड़ दी थी लेकिन इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्‍हें वनडे में कप्‍तानी से हटा दिया. 50 ओवरों के क्रिकेट में कप्‍तानी से हटाए जाने से विराट काफी आहत थे. लिहाजा उन्‍होंने सभी फॉर्मेट से कप्‍तानी छोड़कर केवल बल्‍लेबाज के रूप में खेलने का निर्णय लिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story