खेल
कोहली ईगो को अलग रखते हैं और यह उनकी सबसे बड़ी ताकत: आकाश चोपड़ा
jantaserishta.com
29 March 2026 10:03 AM IST

x
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक लगाए। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कोहली की जमकर तारीफ की है। आकाश का कहना है कि विराट अपनी ईगो को अलग रखते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "कोहली की सबसे बड़ी ताकत है अपनी ईगो को किनारे रखना। अगर देवदत्त पडिक्कल जबरदस्त खेल रहे हैं, तो वह खुशी-खुशी एंकर की भूमिका में खेलने को तैयार रहते हैं। उन्होंने रजत के साथ भी ऐसा ही किया। वह कभी भी बड़ी पिक्चर से अपनी नजरें नहीं हटाते, जो कि टीम का मैच जीतना है। कोहली एक चैंपियन प्लेयर हैं।"
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली पावरप्ले में काफी तेजी से रन बटोर रहे थे। हालांकि, जब कोहली ने देखा कि देवदत्त पडिक्कल ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो वह एंकर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। कोहली ने पडिक्कल को खुलकर खेलने का मौका दिया। पडिक्कल ने 234 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 26 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में पडिक्कल ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, कोहली रजत पाटीदार के साथ भी इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। कोहली से मिले समर्थन के चलते रजत ने मात्र 12 गेंदों में 258 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए। आरसीबी ने एसआरएच से मिले 202 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल किया।
इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान ईशान किशन की 38 गेंदों में खेली गई 80 रनों की दमदार पारी के बूते 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। ईशान के अलावा एसआरएच की तरफ से अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट निकाले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





