सोशल मीडिया पर मचा बवाल! इमोशनल हुए कोहली, किया ये पोस्ट

नई दिल्ली: एशिया कप का आगाज 27 अगस्त को होना है, उससे दो दिन पहले यानी कि 25 अगस्त को देर रात टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने एक इमोशनल ट्वीट किया, जिसे देखकर फैन्स बिल्कुल हैरान रह गए। विराट ने इस पोस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है। उन्होंने इस पोस्ट में धोनी और अपनी जर्सी नंबर का जिक्र किया है। धोनी सात नंबर की जर्सी पहनते थे, जबकि विराट का जर्सी नंबर 18 है। सात और 18 को अगर जोड़ें तो 25 होता है और शायद विराट ने इसी तारीख को लेकर यह ट्वीट किया, वहीं फैन्स ने इस ट्वीट पर कमेंट्स में लिखा कि भाई प्लीज रिटायरमेंट मत ले लेना।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





