खेल

क्रिकेट के मैदान पर भिड़ गए कोहली और स्टोक्स, अंपायर को देना पड़ा दखल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
4 March 2021 12:47 PM IST
क्रिकेट के मैदान पर भिड़ गए कोहली और स्टोक्स, अंपायर को देना पड़ा दखल, देखें वीडियो
x

अहमदाबाद: इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अंग्रेज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद अंपायरों को बीच बचाव करना पड़ा. इंग्लैंड की पहली पारी में 13वें ओवर के खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने मोहम्मद सिराज से कुछ कहा था.

बेन स्टोक्स का ये रवैया टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पसंद नहीं आया. इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) बीच मैदान पर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) से भिड़ गए. मामले को आगे बढ़ता देख अंपायरों ने दोनों ही धुरंधर खिलाड़ियों को शांत कराया. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हालांकि इसके बाद भी नहीं माने और सिराज को स्लेज करने लगे.
पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को चलता कर दिया. इसके बाद ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कप्तान कोहली और स्टोक्स के बीच भिड़ंत देखने को मिली. इन दोनों के बीच देर तक बहस चली. फिर अंपायर ने आकर मामला शांत करवाया. मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह दूसरा मामला है जब विराट कोहली और बेन स्टोक्स आपस में भिड़ गए.
ये था पूरा मामला
इससे पहले तीसरे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली (Virat Kohli) और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के बीच जमकर बहस हुई थी. दरअसल, तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 24वें ओवर में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बल्लेबाजी कर रहे थे, इसी बीच स्टोक्स का ध्यान थोड़ा सा भटका और वो अश्विन के गेंद करने से पहले सेट होने में ज्यादा समय लेने लगे. इसी बीच पीछे खड़े विराट कोहली (Virat Kohli) स्टोक्स के पास आए और उन्होंने स्टोक्स से कहा, 'कम ऑन यार बेन सबकुछ ठीक तो है.' इस दौरान कोहली थोड़े नाखुश दिखे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story