खेल

जानिए कौन हैं क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी? Google ने बताया अनुष्का शर्मा का नाम - जानें क्या है माजरा

Ritisha Jaiswal
12 Oct 2020 9:09 AM GMT
जानिए कौन हैं क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी? Google ने बताया अनुष्का शर्मा का नाम - जानें क्या है माजरा
x
अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अगले साल जनवरी में माता-पिता बनेंगे। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2017 में ईटली में शादी रचाई थी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अगले साल जनवरी में माता-पिता बनेंगे। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2017 में ईटली में शादी रचाई थी। वही दूसरी तरफ गूगल सर्च पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी लिखकर सर्च करें तो अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है। यही नहीं उनकी तस्वीर भी है।राशिद खान ने साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया था। इसके अलावा अनुष्का और राशिद के बीच किसी तरह का रिश्ता नहीं है। इसके बावजूद गूगल अनुष्का शर्मा को राशिद खान की पत्नी दिखा रहा है।

स्क्रीनशॉट में आप यह साफ देख सकते हैं। अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं यह तो सभी को पता है लेकिन गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी का नाम आ रहा है। दरअसल, ऐसा राशिद खान के इंटरव्यू के बाद से शुरू हुआ। राशिद की वाइफ के नाम के अलावा अनुष्का की तस्वीरें भी आ रही हैं। आपको बताते चले कि एक इंटरव्यू के दौरान राशिद खान ने बताया था कि वह शादीशुदा नहीं हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। अब अनुष्का पूरा ध्यान अपने प्रोडक्शन हाउस पर दे रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' रिलीज हुई थी। ये दोनों वेब सीरीज लोगों को काफी पसंद आई।

Next Story