खेल

जानिए कहाँ देख सकेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का लाइव मैच

Tara Tandi
7 April 2022 6:12 AM GMT
जानिए कहाँ देख सकेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का लाइव मैच
x


जानिए कहाँ देख सकेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का लाइव मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें मुकाबले में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें मुकाबले में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीतकर अंकतालिका में टॉप-4 जगह बनाने चाहेगी।

इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एनरिक नॉर्टजे चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे दिल्ली की टीम और मजबूत नजर आएगी।
साल 2013 के बाद वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आएंगे। वह 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े थे और 2016 में टीम को खिताब दिलाया था। वॉर्नर हैदराबाद की टीम में रहते हुए तीन बार ऑरेंज कैप होल्डर रहे थे। दिल्ली की टीम उनसे इस सीजन ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।
केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स तीन में से दो मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल आईपीएल मैच कहां होगा?
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मैच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मैच कब शुरू होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मैच गुरुवार (07 अप्रैल) को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देखें?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जहां आपको अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग चैनलों पर कमेंट्री सुनने को मिलेगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, मराठी और गुजराती जैसी भाषाएं शामिल हैं। इस बार आईपीएल का मजा आप स्टार गोल्ड चैनल पर भी उठा सकते हैं।
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals IPL 2022 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

आईपीएल 2022 के लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप राजस्थान बनाम बैंगलोर आईपीएल मैच को देखना चाहते हैं तो आप हॉटस्टार की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे। इसके अलावा अगर इस मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें पढ़ना चाहते हैं तो फिर आप livehindustan.com के IPL सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
Next Story