खेल
IND vs PAK: जानें टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा?
jantaserishta.com
2 Sept 2023 3:02 PM IST

x
पल्लेकेल: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। टॉस जीतने के बाद रोहित ने कहा कि हम मौसम के बारे ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते। हालांकि हमारे खिलाड़ियों को एक अच्छा ब्रेक मिला था। हम काफ़ी फ्रेश हैं। एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है। यह हमारे लिए आगे बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी है। आज हमारी टीम में शार्दुल, सिराज और बुमराह तेज़ गेंदबाज़ हैं। स्पिनर के तौर पर हमारे पास जडेजा और कुलदीप हैं। श्रेयस भी टीम में आए हैं।
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हम भी टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाज़ी ही करते है। भारत-पाक का मुक़बला काफ़ी बड़ा होता है। हालांकि हम अपने आप को शांत रखते हुए, अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान : इमाम उल हक़, फ़ख़र ज़मान, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, आग़ा सलमान, इफ़्तिख़ार अहमद, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन आफ़रीदी, हारिश रउफ़, नशीम शाह
Tagsकप्तान रोहित शर्मारोहित शर्माटीम इंडियापाकिस्तानCaptain Rohit SharmaRohit SharmaTeam IndiaPakistan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





