खेल

जानिए क्रिकेट में नागिन डांस का क्या है इतिहास

Subhi
3 Sept 2022 2:31 PM IST
जानिए क्रिकेट में नागिन डांस का क्या है इतिहास
x
एशिया कप 2022 के ग्रुप-बी में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर चार में जगह बना ली।
एशिया कप 2022 के ग्रुप-बी में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर चार में जगह बना ली। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ग्रुप स्टेज में ही एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई। रोमांचक मैच में जीत के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने नागिन डांस करके जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट में नागिन डांस कोई नया नहीं है। इसे पहले भी कई बार खिलाड़ियों ने नागिन डांस से जीत का जश्न मनाया है। आज हम आपको क्रिकेट में नागिन डांस का इतिहास बताएंगे।
साल 2016 में हुई थी शुरुआत
क्रिकेट में नागिन डांस की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नजमुल इस्लाम नाम के बांग्लादेशी गेंदबाज ने राजशाही किंग्स की तरफ से खेलते हुए जब विकेट लिया तो मैदान पर ही नागिन डांस करने लगे थे। इस पर टीम के कप्तान डैरेन सैमी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसा डांस देखकर वह डर गए। यही वो मैच था, जब क्रिकेट में नागिन डांस को एंट्री मिली।
इसके बाद नजमुल ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 करियर का आगाज किया। पहले ही मैच में उन्होंने चार विकेट लेकर नागिन डांस किया था। धनुष्का गुणतिलका का शिकार करने के बाद नजमुल के साथ पूरी बांग्लादेशी टीम नागिन डांस करने लगी थी। इसके बाद अगले ही मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की और सीरीज भी जीत ली थी। इस मैच में गुणतिलका ने नागिन डांस किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच नागिन डांस प्रतिद्वंदता का प्रतीक बन गया
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story