लाइफ स्टाइल

गुनगुने पानी के साथ देसी घी का सेवन करना फायदा या नुकसान, जानिए

Tara Tandi
22 Jun 2021 9:35 AM GMT
गुनगुने पानी के साथ देसी घी का सेवन करना फायदा या नुकसान, जानिए
x
पेट का दुरस्त रहना बहुत ही जरूरी है, लेकिन आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति एसिडिटी की समस्या से परेशान है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पेट का दुरस्त रहना बहुत ही जरूरी है, लेकिन आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान इस रोग के होने का सबसे बड़ा कारण है। आमतौर पर खट्टी डकार, पेट फूलना, पेट या फिर सीने में जल एसिडिटी के मुख्य लक्षण होते हैं। जब पेट में मौजूद एसिडिक पदार्थ जब फूड पाइप से आ जाते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो जाती है। अगर एसिडिटी की समस्या को जल्द ही नहीं खत्म किया गया तो आगे चलकर यह अल्सर तक का कारण बन सकती हैं।

पेट की समस्‍याओं का समाधान करने के लिए आप प्राकृतिक उपचार की मदद ले सकते हैं। एक गिलास गुनगुना पानी में एक चम्मच घी डालकर इसका सेवन करने से गैस की समस्या में राहत पाया जा सकता है। देसी घी और गुनगुना पानी कैसे काम करता है?
देसी घी एक सुपरफूड है लेकिन इसके फायदों को समझने के लिए आपको इसके सेवन करने का सही तरीका पता होना चाहिए। देसी घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है। जो कब्ज दूर करने में मदद करने के लिए कहा जाता है। ब्यूटिरिक एसिड मेटाबॉलिज्‍म प्राचन क्रिया में सुधार करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। यह पेट दर्द, गैस, सूजन और कब्ज के अन्य लक्षणों को भी कम करता है। देसी घी के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जैसे हड्डियों का बढ़ना, वजन कम करना और नींद आना यानी अनिद्रा को दूर करना।

गुनगुने पानी के साथ देसी घी का सेवन कैसे करें?
200 मिलीलीटर हल्‍का गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच देसी घी लें और इसे सुबह खाली पेट लें। इसे आप रात में भोजन करने के 1 घंटे बाद भी ले सकते हैं।
पेट की समस्‍याओं से छुटकारा पाने के अन्‍य उपाय
भोजन में ज्‍यादा से ज्‍यादा फल और सब्जियों को शामिल करें
सही समय पर भोजन करें, पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीएं
रोजाना सुबह पैदल चलने की आदत डालें
प्रतिदिन एक घंटे एक्‍सरसाइज करें
योग और प्राणायाम करें


Next Story