खेल

Hardik Pandya के बेटे को गोद में लिए नजर आए KL Rahul तो...जानिए फैन्स ने क्या कहा

Rounak Dey
6 April 2021 8:49 AM IST
Hardik Pandya के बेटे को गोद में लिए नजर आए KL Rahul तो...जानिए फैन्स ने क्या कहा
x
सोशल मीडिया पर इस कपल को खूब पसंद किया जाता है.

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों कपल अक्सर कई फोटोज और वीडियोज अपने फैन्स के लिए शेयर करते रहते हैं, जिसकी खूब चर्चा होती है. अब एक बार फिर चर्चा है लेकिन इस फोटो में टीम इंडिया के कई क्रिकेटर हैं.

दरअसल धनाश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किया है. पहली तस्वीर में शिखर धवन डांसिंग पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य को गोद में लिए हुए हैं. इस फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'के.एल. राहुल बेबी सिटिंग..' यह फोटो जमकर वायरल हो रहा है. अब तक इन फोटोज को छह लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.


बता दें कि धनाश्री वर्मा हमेशा कोई न कोई फोटो या वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल में ही उन्होंने अपनी वेडिंग फिल्म रिलीज की है. इंडियन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी यूट्यूबर धनश्री वर्मा का वेडिंग वीडियो सामने आया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कई तरह के एक्सप्रेशन कैप्चर किए गए हैं. वहीं, बारात में शामिल हुए इंडियन क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को धनश्री और युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे. वहीं, युजवेंद्र कह रहे हैं, "शादी के बाद सबकी लाइफ में रिस्क आता है." वीडियो को काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है. चहल और धनश्री का यह वेडिंग वीडियो लंबे समय बाद सामने आया है. हालांकि, दोनों समय-समय पर शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर इस कपल को खूब पसंद किया जाता है.


Next Story