
x
Delhi दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में नहीं खेल पाएंगे और वह अप्रैल के मध्य में ही उपलब्ध हो पाएंगे। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने इस बात की जानकारी दी है।
मथीशा पथिराना पिंडली में खिंचाव के कारण टी20 वि श्व कप 2026 से बाहर हो गए थे। पथिराना अभी श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 3 ही मैच खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोट के चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। पथिराना का शुरुआती दौर से बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा झटका है।
केकेआर की सीजन की शुरुआत से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक नायर ने कहा, "मथीशा पथिराना को लेकर हमें जो ताजा जानकारी मिली है, उसके हिसाब से वह फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं और उनकी देखरेख में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। हमें मिली जानकारी के अनुसार, पथिराना मध्य अप्रैल तक मैच खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। अभी तक हमारे पास यही जानकारी है।"
हेड कोच के बयान के हिसाब से पथिराना कम से कम आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रहेंगे। केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया है। पथिराना की गैरमौजूदगी से केकेआर का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है। हर्षित राणा की सुविधाएं भी इस सीजन टीम को नहीं मिल पाएंगी। हालांकि, हर्षित अभी आधिकारिक तौर पर इस सीजन से बाहर नहीं हुए हैं।
हर्षित की इंजरी पर हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा, "सबसे पहले तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि हर्षित पिछले कुछ सीजन से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इन वर्षों में एक क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने काफी तरक्की की है, इसलिए उनकी जगह लेना आसान नहीं है।" हालांकि, केकेआर के मेंटोर ने उम्मीद जताई है कि वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, आकाश दीप और कार्तिक त्यागी की मौजूदगी और दमदार स्पिन विभाग के बूते कोलकाता नाइट राइडर्स को पथिराना और हर्षित राणा की कमी नहीं खलेगी।
Tagsकोलकाता नाइट राइडर्सकेकेआरआईपीएल 2026मथीशा पथिरानाहर्षित राणातेज गेंदबाजीचोटटी20 वर्ल्ड कपअभिषेक नायरवैभव अरोड़ाउमरान मलिकआकाश दीपकार्तिक त्यागीक्रिकेट न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





