खेल

KKR vs KXIP Live : कोलकाता को दूसरा झटका, राहुल त्रिपाठी हुए आउट

Ritisha Jaiswal
26 Oct 2020 7:46 PM IST
KKR vs KXIP Live : कोलकाता को दूसरा झटका, राहुल त्रिपाठी हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 46वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | KKR vs KXIP IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 46वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच मे पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 1.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर शुभमन गिल और सुनील नरेन हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका पारी की दूसरी ही गेंद पर लगा, जब बिना खाता खोले नितीश राणा ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर क्रिस गेल के हाथों कैच आउट हुए। टीम को दूसरा झटका अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने दिया, जिन्होंने राहुल त्रिपाठी को 7 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

Next Story