खेल

KKR vs KXIP LIVE: पंजाब ने जीता टॉस , चुनी गेंदबाजी

Ritisha Jaiswal
26 Oct 2020 7:21 PM IST
KKR vs KXIP LIVE:  पंजाब ने जीता टॉस , चुनी गेंदबाजी
x
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 46वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | KKR vs KXIP IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 46वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है।इस मैच मे पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। कोलकाता की टीम ने भी इस अहम मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।


किंग्स इलेवन की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर),मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगुन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, इयोन मोर्गन (कप्तान), पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, लॉकी फर्ग्युसन, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।

Next Story