खेल

KKR vs DC Live : कोलकाता को लगा चौथा झटका , नरेन हुए आउट

Ritisha Jaiswal
28 April 2022 8:33 PM IST
KKR vs DC Live : Kolkata got the fourth blow, Narine got out
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मैच में दिल्ली का सामना कोलकाता की टीम से हो रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है


KKR vs DC Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मैच में दिल्ली का सामना कोलकाता की टीम से हो रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की तरफ से एरान फिंच और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक कोलकाता ने 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

कोलकाता की पारी, फिंच और वेंकटेश सस्ते में आउट
कोलकाता की तरफ से एरान फिंच और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की लेकिन दूसरे ओवर के तीसरे ही गेंद पर दिल्ली की तरफ से डेब्यू कर रहे चेतन सकारिया ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 3 रन बनाए। कोलकाता को दूसरा झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा, उन्हें 6 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चेतन सकारिया के हाथों कैच कराया। तीसरे विकेट के रूप में डेब्यू कर रहे बाबा इंद्रजीत आउट हुए। उन्होंने 6 रन बनाए। उन्हें कुलदीप ने पावेल के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में कुलदीप ने सुनील नरेन को भी आउट कर दिया



Next Story