खेल

KKR vs DC IPL 2022 Live: नीतीश राणा के रूप में कोलकाता को लगा तीसरा झटका

Bharti sahu
10 April 2022 1:25 PM GMT
KKR vs DC IPL 2022 Live: नीतीश राणा के रूप में कोलकाता को लगा तीसरा झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है

KKR vs DC IPL 2022 Live: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर और पृथ्वी शा ने शुरुआत की। दोनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली ने 5 विकेट पर 215 रन बनाए। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की तरफ से रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक कोलकाता ने 11.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

कोलकाता की पारी, ओपनिंग जोड़ी रही नाकाम
कोलकाता को पहला झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा। उन्हें खलील ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 18 रन की पारी खेली। रहाणे के रूप में कोलकाता को दूसरा झटका लगा। उन्होंने 8 रन बनाए, उन्हें खलील अहमद ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। तीसरा झटका नीतीश राणा के रूप में लगा, उन्होंने 30 रन बनाए। उन्हें ललित यादव ने पृथ्वी के हाथों कैच कराया।


Next Story