खेल

KKR vs DC IPL 2022 Live: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू , वार्नर - पृथ्वी क्रीज़ पर

Ritisha Jaiswal
10 April 2022 3:55 PM IST
KKR vs DC IPL 2022 Live: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू , वार्नर - पृथ्वी क्रीज़ पर
x
KKR vs DC IPL 2022 Live: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है।

KKR vs DC IPL 2022 Live: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर और पृथ्वी शा ने शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने तीन ओवर में बिना नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शा 24 रन जबकि वार्नर 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

कोलकाता के खिलाफ दिल्ली ने किया एक बदलाव
दिल्ली की टीम इस मैच के लिए एक बदलाव जबकि कोलकाता बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। दिल्ली ने एनरिच नार्त्जे को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया और उनकी जगह खलील अहमद को टीम में शामिल किया।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शा, डेविड वार्नर, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमैन पावेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिक सलाम, वरुण चक्रवर्ती।


Next Story