खेल
KKR vs DC IPL 2022 Live: वार्नर के रूप में दिल्ली को लगा 5वां झटका
Ritisha Jaiswal
10 April 2022 11:44 AM GMT
![KKR vs DC IPL 2022 Live: वार्नर के रूप में दिल्ली को लगा 5वां झटका KKR vs DC IPL 2022 Live: वार्नर के रूप में दिल्ली को लगा 5वां झटका](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/10/1582681-fr.webp)
x
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है
KKR vs DC IPL 2022 Live: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर और पृथ्वी शा ने शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 16.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं।
दिल्ली की तरफ से वार्नर और पृथ्वी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े।पृथ्वी 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। दूसके विकेट के रूप में पंत आउट हुए, उन्हें आंद्रे रसेल ने उमेश यादव के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने 27 रन की छोटी से पारी खेली। तीसरे विकेट के रूप में ललित यादव 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दिल्ली को चौथा झटका पावेल के रूप में लगा। उन्हें 8 रन के स्कोर पर सुनील ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। 5वें विकेट के रूप में वार्नर आउट हुए। उन्हें उमेश यादव ने रहाणे के हाथों कैच कराया। उन्होंने 61 रन की तेज-तर्रार पारी खेली।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story