खेल

KKR vs CSK Live: गायकवाड-डुप्लेसी से अच्छी साझेदारी की उम्मी, चेन्नई की बैटिंग शुरू

Gulabi
21 April 2021 7:45 PM IST
KKR vs CSK Live: गायकवाड-डुप्लेसी से अच्छी साझेदारी की उम्मी, चेन्नई की बैटिंग शुरू
x
KKR vs CSK Live

गायकवाड के दो झन्नाटेदार शॉट, गायकवाड ने इस बार अपना कमाल दिखाया है और पैट कमिंस पर झन्नाटेदार शॉट जमा दिए. गायकवाड ने पहले एक बेहतरीन कवर ड्राइव लगाकर चौका हासिल किया. फिर कमिंस ने शॉर्ट बॉल से जवाब दिया, जिसे गायकवाड ने पुल कर दिया और स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ डाला. दूसरे ओवर से आए 15 रन, CSK- 19/0

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आज दूसरा 'डबल हेडर डे' है और आज के दूसरे मैच में आमने सामने हैं दो पूर्व चैंपियन. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स (KKR vs CSK) एक दूसरे से टकरांगे. सीजन का ये 15वां मैच है, जबकि दोनों टीमें अपना-अपना चौथा मैच खेलने उतर रही हैं. दोनों टीमों के लिए ये मैच अहम है, लेकिन KKR के लिए इसकी अहमियत इसलिए ज्यादा है, क्योंकि टीम को लगातार दो मैचों में हार मिली है और टीम अभी तक 3 में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है. वहीं CSK पिछले दोनों मैच जीतकर अच्छी लय में है और इस मैच में जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच सकती है.


Next Story