
Sports खेल: IPL के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर्स ने कमाल कर दिया। अजिंक्य रहाणे (36 नॉट आउट) और फिन एलन (37) ने लगातार बाउंड्री लगाईं, जिससे लग रहा था कि टॉस हारने के बाद भी वे हारेंगे नहीं। पांड्या के ओवर में 2 छक्के और 3 चौके लगाकर दोनों ने स्कोर 50 के पार पहुंचाया। शार्दुल ठाकुर ने इस सुनामी जैसी जोड़ी को तोड़ा और मुंबई को ब्रेक दिया। तिलक वर्मा के बाउंड्री लॉन पर आसान कैच लेने के बाद एलन आउट हो गए। इसके साथ ही KKR ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए।
टॉस हारने वाली कोलकाता को ओपनर्स अजिंक्य रहाणे (36 नॉट आउट) और फिन एलन (37) ने अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने वानखेड़े में मुंबई के बॉलर्स को बाउंड्री से परेशान कर दिया। रहाणे ने बोल्ट के पहले ओवर में छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। एलन ने डेब्यू कर रहे गजनफर को अपने इरादे दिखाए। हार्दिक पांड्या के चौथे ओवर में दोनों ने मिलकर 26 रन बनाए।





