खेल

IPL ब्रेकिंग: KKR ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात, धोनी को दिया बड़ा झटका

jantaserishta.com
14 May 2023 11:18 PM IST
IPL ब्रेकिंग: KKR ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात, धोनी को दिया बड़ा झटका
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 61 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. 14 मई (रविवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को जीत के लिए 144 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस जीत के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ी-बहुत बनी हुई हैं. कोलकाता की जीत के हीरो रिंकू सिंह और नीतीश राणा रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली.
टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत खराब रही. दीपक चाहर ने पावरप्ले में ही गुरबाज, वेंकटेश अय्यर और जेसन रॉय को चलता कर दिया. इसके चलते कोलकाता का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 33 रन हो गया था और वह मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन कप्तान नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने शानदार बैटिंग करके कोलकाता को मैच जिताने में मदद की. रिंकू और राणा के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट सस्ते में गंवा दिया. ऋतुराज को स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने वैभव अरोड़ा के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेवोन कॉन्वे के बीच दूसरे विकेट के लिए 30 रनों की पार्टनरशिप हुई. चक्रवर्ती की गेंद पर रहाणे के आउट होने के बाद सीएसके की पारी लड़खड़ा गई और उसने लगातार अंतराल में विकेट खोए. देखते ही देखते चेन्नई का स्कोर 61/1 से पांच विकेट पर 72 रन हो गया.
यहां से शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने 68 रनों की साझेदारी करके सीएसके को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. शिवम दुबे ने 34 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 48 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा. वहीं रवींद्र ने एक सिक्स की मदद से 20 रन बनाए. कप्तान एमएस धोनी ने तीन गेंदों का सामना करते हुए दो रन बनाए. कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो खिलाड़ियों को चलता किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story