खेल

केकेआर और आरसीबी की टक्कर, जानें मैच प्रीव्यू और अहम आंकड़े

jantaserishta.com
21 April 2024 11:52 AM IST
केकेआर और आरसीबी की टक्कर, जानें मैच प्रीव्यू और अहम आंकड़े
x
कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) रविवार को सीजन के अपने चौथे घरेलू मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।
यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, इसलिए उम्मीद है कि मैच हाई स्कोरिंग होगा। कोलकाता वर्तमान में छह मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु सात मैचों में एक जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर है। टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमें 34 बार भिड़ चुकी हैं और केकेआर का पलड़ा भारी है। 20 में कोलकाता और 14 में आरसीबी को जीत मिली है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
आरसीबी : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, सौरव चौहान, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजय कुमार वैशाख, यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन।
केकेआर : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story