खेल

कायरन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

jantaserishta.com
20 April 2022 9:52 PM IST
कायरन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान
x
बड़ी खबर

मुंबई: वेस्टइंडीज़ के सुपरस्टार प्लेयर कायरन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 20 अप्रैल को कायरन पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर करते हुए यह ऐलान किया.

टी-20 क्रिकेट के लीजेंड माने जाने वाले 34 साल के कायरन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज़ के लिए 123 वनडे मैच खेले हैं, जबकि 101 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. कायरन पोलार्ड के नाम 2706 वनडे रन, 55 विकेट हैं. जबकि टी-20 इंटरनेशनल में कायरन पोलार्ड ने 1569 रन, 42 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत के खिलाफ खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
कायरन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज़ के लिए साल 2007 में डेब्यू किया था, जबकि इसी साल फरवरी में भारत के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था. वहीं अगर टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो कायरन पोलार्ड ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया और कोलकाता में 2022 में ही भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच खेला.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story