खेल
सूर्यकुमार यादव का विकेट लेने के बाद खौफ में केन रिचर्डसन, देखें वीडियो
Tara Tandi
17 Oct 2022 7:16 AM GMT

x
न्यूज़ क्रेडिट: livehindustan
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। सूर्या लगातार टीम इंडिया के लिए रन बना रहे हैं और यह सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वॉर्म-अप मैच में भी जारी नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में सूर्या ने 33 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, लेकिन जिस तरह से वह केन रिचर्ड्सन की गेंद पर आउट हुए, वह काफी हैरान करने वाला था। हाल ऐसा था कि खुद केन रिचर्ड्सन को विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने कैसे इस बल्लेबाज को आउट कर दिया।
आईसीसी और टी20 वर्ल्ड कप के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। केन ने जैसे ी सूर्या को कॉट एंड बोल्ड किया, मुंह पर हाथ रखकर हंसने लगे। सूर्या भी हैरत में पड़ गए कि उन्होंने शॉट कहां मारा और गेंद कहां चली गई।
केन की बॉलिंग की लाइन लेंथ सूर्या ढंग से पढ़ नहीं पाए। सूर्या ने गेंद को फ्लिक करना चाहा, लेकिन वह गेंद की गति से चकमा खा गए और पहले ही शॉट खेल बैठे। गेंद छिटक कर केन के हाथों में चले गई और इस तरह से सूर्या की शानदार पारी का अंत हो गया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए। सूर्यकुमार के अलावा केएल राहुल ने पचासा ठोका। राहुल ने 33 गेंदों पर 57 रन ठोके।
न्यूज़ क्रेडिट: livehindustan

Tara Tandi
Next Story