खेल

Junior Hockey World Cup LIVE, IND vs POL: आज भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मैच

Gulabi
27 Nov 2021 7:08 PM IST
Junior Hockey World Cup LIVE, IND vs POL: आज भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मैच
x
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम वर्ल्ड कप में
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम (India Men Junior Hockey Team) वर्ल्ड कप में आज करो या मरो के मुकाबले में पोलैंड का सामना करने वाली है. पूल बी में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रबल दावेदार माने जा रहे भारत को पहले ही मैच में फ्रांस ने 5-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. इससे भारत के अभियान को करारा झटका लगा और पूल में शीर्ष रहने की उसकी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया . हालांकि इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने कनाडा को 13-1 हराकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल किया.
Next Story