खेल
आरेंज कैप की लिस्ट में जोस बटलर शीर्ष में, तो क्विवंटन डीकाक तीसरे नंबर पर
Ritisha Jaiswal
8 April 2022 1:46 PM IST

x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमों ने 2 या इससे अधिक मैच खेल लिए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमों ने 2 या इससे अधिक मैच खेल लिए हैं। इसके साथ ही शुरू हो चुकी है बल्लेबाजों के बीच रनों ही जंग। आरेंज कैप की रेस में कई धुरंधर शामिल हैं। राजस्थान के जोस बटलर का बल्ला हल्ला बोल रहा है तो मुंबई के इशान किशन भी लगातार उनका पीछे हैं। बैंगलोर का कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी जमकर बल्ले का जोर दिखा रहे है।
इस वक्त सबसे ज्यादा रन बनाने के मामल में राजस्थान के बटलर हैं। बैंगलोर के खिलाफ खेली गई उनकी 70 रनों की नाबाद पारी से उनके रनों का आंकड़ा 200 के ऊपर पहुंच गया है। उनके खाते में 3 मैच के बाद 205 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर मुंबई के किशन हैं जिन्होंने 3 मैच में 149 रन बनाए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर लखनऊ के बल्लेबाज क्विवंटव डीकाक ने जगह बना ली है। उन्होंने गुरुवार को खेले गए दिल्ली के खिलाफ मैच में 80 रनों की पारी के बाद ये स्थान हासिल किया। उनके खाते में अब 3 मैचों में 149 रन हो गए हैं।
चौथे नंबर पर भी लखनऊ के बल्लेबाज का कब्जा है। टीम के कप्तान केएल राहुल 132 रनों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 24 रनों की पारी खेली थी। शानदार फार्म में चल रहे दीपक हुड्डा 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 4 मैचों में 130 रन हो गए हैं। छठे नंबर पर बैंगलोर के कप्तान हैं। 3 मैच के बाद उनके खाते में 122 रन हैं।
7वें नंबर पर मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं जो शानदार फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में 38 रनों की पारी खेली थी। अब उनके नाम 3 मैचों में 121 रन हैं। दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी शा 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में 61 रनों की पारी खेली थी। अब उनके खाते में 3 मैचों में 109 रन हो गए हैं।
9वें और 10वें स्थान पर क्रमश: शिमरोन हेटमायर और शिवम दुबे हैं। दोनों बल्लेबाजों के नाम 3 मैचों में 109 रन हैं।ये तो आइपीएल की शुरुआत है। आने वाले मैचों में बल्लेबाजों के बीच ये जंग और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
Next Story





