खेल

John Cena: जॉन सीना ने लिया संन्यास, आखिरी मैच में मिली हार

jantaserishta.com
14 Dec 2025 10:46 AM IST
John Cena: जॉन सीना ने लिया संन्यास, आखिरी मैच में मिली हार
x
नई दिल्ली: जॉन सीना का डब्ल्यूडब्ल्यूई का सफर समाप्त हो गया है। 48 साल के सीना ने शनिवार को अपने आखिरी मैच में गुंथर के खिलाफ हार के साथ ही अपने 23 साल लंबे करियर को अलविदा कह दिया। संन्यास के समय सीना काफी मायूस दिखे।
जॉन सीना ने अपने आखिरी मुकाबले की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की थी। गुंथर को उन्होंने अपने कंधों पर उठाकर रिंग में पटका भी था। इस समय ऐसा लग रहा था कि सीना जीत के साथ करियर को अलविदा कहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, सीना की स्थिति मैच में कमजोर होती गई। वह अचानक बेहद कमजोर आने लगे। आखिरी पलों में स्लीपर लॉक्स से उन्हें कमजोर किया। मैच के आखिरी दौर में ऐसा लग रहा था कि सीना ने हार मान ली है और अंतत: उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला इतना रोमांचक था कि दर्शक पूरी तरह अपनी सीटों से चिपके रहे। लगभग 20 वर्षों में यह पहला मौका था जब जॉन सीना किसी मुकाबले में टैप आउट हुए।
जॉन सीना का पेशेवर करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने 2002 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में कर्ट एंगल के खिलाफ डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू किया था। सीना का सफर आसान नहीं था और करियर की शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। एक दौर ऐसा भी था, जब उन्हें रिलीज किया जा सकता था। 2004 में उन्होंने रेसलमेनिया में डेब्यू किया और बिग शो को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती। इस खिताब के बाद सीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले दो दशक में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग के बड़े और लोकप्रिय नाम बनकर उभरे।
पेशेवर रेसलिंग में जॉन सीना 17 बार के विश्व चैंपियन हैं। वे तीन बार के विश्व हेवीवेट चैंपियन और रिकॉर्ड तेरह बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई विश्व हेवीवेट चैंपियन हैं। इन प्रतियोगिताओं के अलावा, सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई अमेरिकी चैम्पियनशिप भी चार बार और विश्व टैग टीम चैम्पियनशिप पांच बार जीती है। डब्ल्यूडब्ल्यूई सीना ने कुल 2,259 मुकाबले खेले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story