Jewel Andrew ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले वेस्टइंडीज बल्लेबाज

New Delhi..नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के ज्वेल एंड्रयू ने इतिहास रच दिया। वे रविवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के लिए वनडे में ओपनिंग करने उतरे। वे वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने जेवियर मार्शल को पीछे छोड़ दिया। वेस्टइंडीज तीन मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। पहला वनडे हारने के बाद वेस्टइंडीज के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। दूसरे वनडे से पहले अनुभवी बल्लेबाज एविन लुईस चोटिल हो गए। इस वजह से युवा बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को खेलने का मौका मिला।ज्वेल ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ तीसरा वनडे खेल रहे ज्वेल एंड्रयू जब ब्रैंडन किंग के साथ ओपनिंग करने आए तो इस 18 साल के खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। वे वेस्टइंडीज के लिए वनडे में ओपनिंग करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
उन्होंने जेवियर मार्शल का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वनडे में वेस्टइंडीज के सबसे युवा ओपनरज्वेल एंड्रयू - 18 साल, 176 दिन (वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड) - कार्डिफ, 2025जेवियर मार्शल - 19 साल, 47 दिन (वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका) - बारबाडोस, 2005कीरन पॉवेल - 19 साल, 147 दिन (वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश) - बैसेटेरे, 2009एड्रियन बराथ - 19 साल, 324 दिन (वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे) - प्रोविडेंस, 2010आपको बता दें कि एड्रियन बराथ 19 साल और 320 दिन की उम्र में टी20आई में वेस्टइंडीज के सबसे युवा ओपनर हैं। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड रॉबिन बायनो के नाम है, जिन्होंने 1941 में जन्म लेने के बाद 18 साल और 31 दिन की उम्र में 1959 में लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। एंड्रयू 2024 में वेस्टइंडीज की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। इसके कुछ ही महीनों के भीतर उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई। हालांकि, 18 वर्षीय एंड्रयू अभी तक यह नहीं दिखा पाए हैं कि उन्हें वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम में क्यों चुना गया है।





