खेल
जेमिमा रोड्रिग्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शेष मुकाबलों से बाहर
jantaserishta.com
17 Sept 2025 1:52 PM IST

x
नई चंडीगढ़: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। जेमिमा रोड्रिग्स वायरल बुखार के कारण सीरीज के शेष मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा, "मेडिकल टीम जेमिमा की रिकवरी पर नजर रख रही है। उनकी गैरमौजूदगी में तेजल हसबनिस को मौजूदा सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।"
जेमिमा रोड्रिग्स भले ही वनडे सीरीज से बाहर हैं, लेकिन उनके महिला वनडे विश्व कप तक फिट होने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 30 सितंबर से होगी। महिला विश्व कप 2025 के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। टीम के लिए प्रतिका रावल ने सर्वाधिक 64 रन जुटाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 58 रन की पारी खेली। इनके अलावा हरलीन देओल ने 54 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से मेगन शट ने 7 ओवरों में 45 रन देकर सर्वाधिक 2 शिकार किए।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। फोएबे लिचफील्ड ने 88 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 77 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा एनाबेल सदरलैंड ने टीम के खाते में 54 रन जोड़े।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के शेष मुकाबले 17 और 20 सितंबर को खेले जाने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और तेजल हसबनिस। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी : प्रेमा रावत और प्रिया मिश्रा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





