खेल
जीव मिल्खा सिंह इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बरकरार
Manish Sahu
14 Aug 2023 11:32 AM GMT

x
खेल: भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह यहां लीजेंड टूर ट्रॉफी के दूसरे दौर में इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बने हुए हैं।
जीव ने संयुक्त छठे स्थान से दूसरे दौर की शुरुआत की। उन्होंने पहले और तीसरे होल में बर्डी लगाकर अपनी स्थिति में सुधार किया लेकिन 10वें और 14वें होल के बीच तीन बोगी करने से वह नीचे खिसक गए।
भारत के इस 51 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने 17वें होल में बर्डी बनाई जिससे उनका स्कोर इवन पार हो गया। पहले दो दौर के बाद जीव का कुल स्कोर चार अंडर 144 है और वह संयुक्त नौवें स्थान पर हैं। अभी एक दौर का खेल होना बाकी है। स्वीडन के जोकिम हेगमैन (66-68) ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है।
Next Story