खेल

इतनी महंगी टी-शर्ट पहनते है जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, कीमत उड़ा देगी होश

jantaserishta.com
4 Oct 2021 3:13 PM IST
इतनी महंगी टी-शर्ट पहनते है जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, कीमत उड़ा देगी होश
x

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इंडियन स्पोर्ट के नए पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं. नीरज ने जेवलिन को देश में उस वक्त पॉपुलर किया है जब यहां क्रिकेट के बल्लों को खरीदने की होड़ सबसे ज्यादा है. नीरज की उपलब्धि से इतर फैंस उनके फैशन सेंस के भी कायल हो रहे हैं. कुछ दिन पहले ही नीरज Nike Air Jordan 1 स्नीकर पहने नजर आए जो साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने भी कैरी किया था.

ओलंपिक से लौटने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपना पहला फोटोशूट इंडिया टुडे स्पाइस मैग्जीन के कवर पेज के लिए कराया था. इस फोटोशूट के लिए नीरज ने जो स्वैशर्ट पहनी थी, फैशन के बाजार में उसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. इस फोटोशूट के लिए उन्हें एडवर्ड लालरेंपिया ने स्टाइल किया था.
नीरज चोपड़ा इस पर्पल-ब्लैक स्वैटशर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे. स्वैटशर्ट को उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ टीमअप किया था. नीरज की ये स्टाइलिश मोनोग्राम जैक्वार्ड स्वैटशर्ट Louis Vuitton ब्रांड की है. LV पिंक मद्रास थीम की इस स्वैटशर्ट को सीजन में फिर से वेबसाइट पर डिस्प्ले किया गया है. इस स्वैटशर्ट की कीमत जानने के बाद आपको थोड़ा झटका जरूर लग सकता है.
इस स्वैटशर्ट की कीमत लगभग 1,09,969 रुपए बताई जा रही है. दिलचस्प बात ये है कि इस स्वैटशर्ट की कीमत नीरज चोपड़ा के इम्पोर्टेड जेवलिन की कीमत के लगभग बराबर है. वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस स्वैटशर्ट में 93 प्रतिशत कॉटन और 7 प्रतिशत पॉलिस्टर है और यह मेड इन इटली है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story