खेल

छाए हुए है javelin थ्रोवर नीरज चोपड़ा, अपने मोबाइल नंबर को लेकर कही ये बात

jantaserishta.com
29 Sept 2021 12:45 PM IST
छाए हुए है javelin थ्रोवर नीरज चोपड़ा, अपने मोबाइल नंबर को लेकर कही ये बात
x

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और javelin थ्रोवर नीरज चोपड़ा कई रियलिटी शोज में अपने खास अंदाज में फैंस के दिलों को जीतते हुए नजर आ रहे हैं. भारत की आन-बान और शान कहलाने वाले नीरज चोपड़ा ने अब हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस प्लस 6 में शक्ति मोहन को प्रपोज करने से लेकर कंटेस्टेंस संग जमकर डांस करने तक अपने चार्मिंग अंदाज से खूब समा बांधा. अब शो से नीरज चोपड़ा एक इंटरेस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना फोन नंबर बताते हुए दिखाई दे रहे हैं.

डांस प्लस 6 के नए वीडियो में राघव जुयाल नीरज चोपड़ा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. राघव नीरज चोपड़ा से कुछ सवाल पूछते हैं, जिसमें एक सवाल उनके फोन नंबर को लेकर होता है. राघव पूछते हैं- नीरज चोपड़ा का 2021 में रियल फोन नबंर क्या है? इसके जवाब में नीरज चोपड़ा हंसते हुए कहते हैं- हर साल फोन नबंर बदलता हूं इसका मतलब ये समझ रहे हो. इसके बाद वो आगे कहते हैं- "जब मैंने स्पोर्ट्स शुरू किया था तो मेरे चाचा जी ने मुझे अपना नंबर दिया था और मैं सही बताऊं तो मेरे पास आज तक वही नबंर है."
नीरज चोपड़ा ने आगे कहा- "मैं कोशिश करता हूं को जो मुझे मैसेज करे मैं सभी का रिप्लाई करूं. लेकिन वो अभी मुमकिन नहीं है. मैंने इसलिए ओलंपिक से एक साल पहले से बंद किया हुआ है. ओलंपिक के बाद भी मैंने अभी तक नहीं चालू किया, क्योंकि अगर नंबर खोलूंगा तो मैं लोगों के मैसेज देख तो लूंगा लेकिन मैं रिप्लाई नहीं कर पाउंगा. इसलिए मैंने अभी तक खोला नहीं है."
डांस प्लस 6 में गेस्ट बनकर पहुंचे नीरज चोपड़ा ने दिल खोलकर डांस किया. डांस के मंच पर नीरज चोपड़ा का शानदार डांस देखकर फैंस काफी इंप्रेस हुए थे. नीरज चोपड़ा के आने से डांस प्लस 6 के मंच पर धमाल देखने को मिला. नीरज चोपड़ा ने इस शो में शक्ति मोहन को भी प्रपोज कर फैंस को अपना रोमांटिक अंदाज दिखाया था. नीरज चोपड़ा डांस प्लस 6 से पहले कौन बनेगा करोड़पति 13 में नजर आए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story