खेल

जसप्रीत बुमराह का भी खराब दिन हो सकता है, फाइनल से पहले बोले ग्लेन फिलिप्स

jantaserishta.com
7 March 2026 10:27 AM IST
जसप्रीत बुमराह का भी खराब दिन हो सकता है, फाइनल से पहले बोले ग्लेन फिलिप्स
x
अहमदाबाद: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सेमीफाइनल में भारत को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फाइनल मुकाबले में भी बड़ा अंतर डाल सकते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड टीम उन्हें ज्यादा हाइप नहीं देना चाहती है।
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि बुमराह भी इंसान है। उनका भी दिन बुरा हो सकता है, जैसा कि सभी का कभी न कभी होता है। इसलिए उम्मीद है कि उनके खिलाफ हमारा दिन अच्छा होगा। द्विपक्षीय सीरीज में उनके खिलाफ हम अच्छा खेले थे, लेकिन वह एक क्लास गेंदबाज हैं। उनके पास विकल्पों की कमी नहीं हैं। डेथ ओवर्स में वह बहुत खतरनाक हैं।
फिलिप्स ने कहा कि अक्सर टीमें बुमराह के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाती हैं और दूसरे भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाती हैं। उनका लक्ष्य बुमराह को विकेट नहीं देना होता है। इंग्लैंड के जैकब बेथेल और सैम करन ने भी ऐसा ही किया था। इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। बुमराह के आखिरी दो ओवर में सिर्फ 14 रन बने। इंग्लैंड सिर्फ 7 रन से हारी। अगर उन्होंने उन दो ओवरों में कुछ बाउंड्री लगा ली होतीं, तो शायद मैच का परिणाम उनके पक्ष में होता।
न्यूजीलैंड के इस धाकड़ खिलाड़ी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बुमराह ने उन दो ओवरों में अच्छी बॉलिंग नहीं की, लेकिन वे, बुमराह के सम्मान में या शायद डर की वजह से, उन पर अटैक करने को तैयार नहीं थे, लेकिन उनकी टीम बुमराह के खिलाफ रक्षात्मक रवैया नहीं अपनाएगी।
सेमीफाइनल में आखिरी 5 ओवर में इंग्लैंड को 69 रन जीत के लिए चाहिए थे। बुमराह ने 16वां और 18वां वां ओवर फेंका। इन 2 ओवरों में उन्होंने सिर्फ 14 रन दिए। इसका प्रभाव यह हुआ कि इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। भारत ने ये मैच 7 रन से जीता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story