खेल

IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जेसन रॉय पर लगा जुर्माना

jantaserishta.com
27 April 2023 11:00 AM IST
IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जेसन रॉय पर लगा जुर्माना
x

फाइल फोटो

बंगलुरू (आईएएनएस)| कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज जेसन रॉय के खिलाफ मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रॉय ने आउट होने के बाद गुस्से में एक गिल्लियां गिरा दी थी। उन्होंने अपनी गलती मान ली। रॉय ने 29 गेंदों पर 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
आईपीएल ने एक बयान में कहा, रॉय ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story