खेल

जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी

jantaserishta.com
24 Oct 2026 9:11 AM IST
जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी
x
लिंकन: 5 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए का हिस्सा हैं। इंडिया ए के प्रदर्शन को देखते हुए न्यूजीलैंड सीनियर टीम के साथ टेस्ट सीरीज मुश्किल नजर आ रही है।
न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में पहला अनाधिकारिक टेस्ट शुरू हुआ है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निराश किया।
भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आए। राहुल अपना खाता भी नहीं खोल सके और अपनी पारी की आठवीं गेंद पर आउट हो गए। जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 0, कप्तान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल 1 और वाशिंगटन सुंदर 0 पर आउट हो गए। ये सभी सीनियर टीम के हिस्से हैं और प्लेइंग इलेवन में इनका खेलना भी तय है। ऐसे में इन खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन सीनियर न्यूजीलैंड टीम के साथ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए चिंता का विषय है।
भारत का सम्मान कुछ हद तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पड्डिकल और छठे नंबर पर आए यश राठौड़ ने बचाया। पड्डिकल ने 32 और यश ने 44 रन बनाए। राठौड़ नाबाद रहे। अंशुल कंबोज ने 10 रन बनाए। भारत की तरफ से 6 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके। अगर पड्डिकल और राठौड़ की पारी नहीं आई होती, तो भारतीय टीम शायद ही 60 या 70 रन से ऊपर जा पाती।
न्यूजीलैंड की तरफ से साइमन कीन ने 5, जैक गिब्सन ने 3, जबकि फ्रेजर शेट और क्रिस्टियन क्लार्क ने 1-1 विकेट लिए। रिपोर्ट लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 14.1 ओवर में 47 रन बना लिए थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story