खेल

घबराया! जय शाह के बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिक्कत, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
16 Jun 2022 4:17 PM IST
घबराया! जय शाह के बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिक्कत, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बीसीसीआई के सचिव जय शाह के आईपीएल को लेकर दिए गए बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बेचैन हो गया है. जय शाह ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) में आईपीएल के लिए ढाई महीने का विंडो समय होगा. शाह ने यह भी कहा था कि भारतीय बोर्ड पहले ही अन्य क्रिकेट बोर्ड्स के अलावा आईसीसी के साथ चर्चा कर चुका है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि आईपीएल से संबंधित यह विंडो दूसरी अंतरराष्ट्रीय सीरीजों में बाधा उत्पन्न करेगी. पीसीबी का मानना है कि इस मामले पर चर्चा की जरूरत है.
पीसीबी के एक अधिकारी ने एक भारतीय न्यूज चैनल को बताया, 'आईसीसी बोर्ड की बैठक जुलाई में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान होगी और इस मामले को संभवत: वहां उठाया जाएगा. पीसीबी क्रिकेट में पैसा आने से खुश है, लेकिन भारतीय बोर्ड द्वारा हर सीजन में आईपीएल के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को बुक करने की योजना इंटरनेशनल सीरीज और इवेंट्स में बाधा डाल सकती है.'
जय शाह ने पीटीआई को बताया था, 'बीसीसीआई को कभी नहीं लगा कि मीडिया राइट्स में बेस प्राइस बहुत ज्यादा है. यह समझने की जरूरत है कि 2018 में 60 मैच थे. अगले सत्रों में हमारे पास 410 मैच होंगे. आपको डिजिटल प्रभावों की भी जांच करने की आवश्यकता है. 2017 में लगभग 56 करोड़ डिजिटल दर्शक थे और 2021 में यह संख्या 66.5 हो गई. आप आने वाले वर्षों में इसके और भी बढ़ने की उम्मीद है.
शाह ने बताया, '2027 में आईपीएल में 94 मैच खेले जाएंगे, इस पहलू को लेकर हमने काम किया है. अगले आईसीसी एफटीपी कैलेंडर से आईपीएल में ढाई महीने की आधिकारिक विंडो होगी, ताकि सभी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भाग ले सकें. हमने विभिन्न बोर्डों के साथ-साथ आईसीसी के साथ भी चर्चा की है.'
दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी केवल 2008 के आईपीएल सीजन में खेल पाए थे. तब सलमान बट्ट, शाहिद आफरीदी, शोएब अख्तर, कामरान अकमल और सोहेल तनवीर ने भाग लिया था. दोनों देशों की राष्ट्रीय टीमें भी 2013 के बाद से किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने नहीं हुई हैं. केवल एशिया कप और विश्व कप जैसे टूर्नामेंट्स में ही दोनों के बीच मुकाबला होता रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story