खेल

जय शाह के बयान से पाकिस्तान में हड़कंप, शाहिद अफरीदी ने कही यह बात

jantaserishta.com
21 Jun 2022 2:29 PM IST
जय शाह के बयान से पाकिस्तान में हड़कंप, शाहिद अफरीदी ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के बयान से पाकिस्तान क्रिकेटर्स की बेचैनी खुलकर सामने आ रही है. जय शाह ने कहा था कि अगले भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) में आईपीएल के लिए ढाई महीने का विंडो होगा. शाह ने यह भी कहा था कि भारतीय बोर्ड पहले ही आईसीसी के साथ इस पर चर्चा कर चुकी है.

जय शाह के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रतिक्रिया सामने आई थी. पीसीबी जुलाई में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान आईसीसी बोर्ड की बैठक में इस मामले को उठाएगी. अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है. आफरीदी ने कहा कि भारत क्रिकेट का बाजार है, ऐसे में वे जो चाहेंगे वही होगा.
समा टीवी के शो गेम सेट मैच में आफरीदी ने कहा, 'यह सब केवल बाजार और अर्थव्यवस्था को लेकर है. भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है. वे जो कहेंगे वही होगा.' आईपीएल के टीवी राइट्स डिज्नी स्टार, जबकि Viacom18 ने डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं. इस पूरे सौदे से बीसीसीआई को 48390 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
जय शाह ने पीटीआई से कहा था, 'बीसीसीआई को कभी नहीं लगा कि मीडिया राइट्स का बेस प्राइस बहुत ज्यादा है. यह समझना होगा कि साल 2018 में 60 मैच थे. अगले सत्रों में हमारे पास 410 मैच होंगे. आपको डिजिटल प्रभावों की भी जांच करने की आवश्यकता है. 2017 में लगभग 56 करोड़ डिजिटल दर्शक थे और 2021 में यह संख्या 66.5 हो गई. आने वाले सालों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.'
शाह ने बताया था, '2027 में आईपीएल में 94 मैच खेले जाएंगे, इस पहलू को लेकर हमने काम किया है. अगले आईसीसी एफटीपी कैलेंडर से आईपीएल में ढाई महीने की आधिकारिक विंडो होगी, ताकि सभी टॉप इंटरनेशनल क्रिकेटर भाग ले सकें. हमने विभिन्न बोर्ड्स के अलावा आईसीसी के साथ भी इस बारे में चर्चा की है.'
राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में भाग लेने की इजाजत नहीं है. पाकिस्तानी प्लेयर्स ने केवल आईपीएल 2008 में भाग लिया था. तब शाहिद आफरीदी के अलावा सलमान बट्ट, शोएब अख्तर, कामरान अकमल और सोहेल तनवीर ने भी इस मेगा टी20 लीग में भाग लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story