खेल

जडेजा ने भावुक होकर माही को किया बर्थडे विश

Harrison
7 July 2023 12:01 PM GMT
जडेजा ने भावुक होकर माही को किया बर्थडे विश
x
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को स्टार बनाने के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का हाथ रहा है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में कुछ खिलाड़ियों को हमेशा बैक किया और फिर समय आने पर उन खिलाड़ियों ने अपने खेल से धोनी के भरोसे को भी सही ठहराया। इसमें एक नाम जडेजा का भी है। धोनी और जडेजा का साथ सिर्फ टीम इंडिया में नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी काफी लंबा रहा है। जडेजा ने धोनी की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। अपने डेब्यू वनडे इंटरनेशनल मैच में जडेजा ने नॉटआउट 60 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। जिसके बाद धोनी ने उन्हें गोदी में उठा लिया था और इस दौरान धोनी की आंखें भी भरी हुई थीं। धोनी और जडेजा के बीच टकरार की कुछ खबरें मीडिया में आई थीं, लेकिन इन खबरों का इन दोनों के भाईचारे पर फिलहाल कभी कोई असर नहीं पड़ा है।
एमएस धोनी 7 जुलाई यानी कि आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर रविंद्र जडेजा ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रविंद्र जडेजा ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, '2009 से लेकर आज तक और हमेशा ही मेरे लिए ऐसा शख्स जिसके पास मैं कभी भी जा सकता हूं। माही भाई आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको जल्द येलो जर्सी में मिलता हूं।
जडेजा की पोस्ट पर फैन्स ने शानदार कमेंट्स किए हैं। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी अगुवाई में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।
Next Story