Top News

कसात्किना को हराकर जाबौर चार्ल्सटन ओपन के फाइनल में

jantaserishta.com
9 April 2023 2:02 PM IST
कसात्किना को हराकर जाबौर चार्ल्सटन ओपन के फाइनल में
x
चार्ल्सटन (अमेरिका) (आईएएनएस)| विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी ओंस जाबौर ने लम्बे बारिश विलम्ब के बावजूद आठवीं सीड डारिया कसात्किना को सेमीफाइनल में 7-5, 7-5 से हराकर लगातार दूसरी बार चार्ल्सटन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
2022 में उपविजेता रहीं ट्यूनीशिया की जाबौर का खिताब के लिए टॉप सीड जेसिका पेगुला या गत चैंपियन बेलिंडा बेनसिच से मुकाबला होगा।
पेगुला और बेनसिच के बीच सेमीफाइनल बारिश के कारण अधूरा रह गया था जिसमें स्विस खिलाड़ी 7-5, 6-6 से आगे थीं लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने टाई ब्रेक में 4-2 की बढ़त बना ली थी। मैच रविवार को स्थानीय समयानुसार 1330 बजे शुरू होगा और पर्याप्त विश्राम के बाद फाइनल खेला जाएगा।
जाबौर ने इस जीत से कसात्किना के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 5-2 पहुंचा दिया है। उन्होंने कसात्किना के खिलाफ अपने पिछले पांच मुकाबले जीते हैं।
सर्जरी के कारण फरवरी में एक्शन से बाहर रहने के बाद जाबौर का सत्र का यह पहला फाइनल होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story