
x
Ranchi रांची: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में रविवार को हुए पहले वनडे में विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही कोहली किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पूर्व में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वनडे फॉर्मेट के महान खिलाड़ी हैं।
सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "जो लोग विराट कोहली के साथ और उनके खिलाफ खेले हैं, वे सभी इस बात से सहमत हैं कि वह वनडे के सबसे महान खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग ने भी उन्हें महानतम कहा है। ऑस्ट्रेलियाई लोगों से तारीफ पाना बहुत मुश्किल है। जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि यह आदमी कहां खड़ा है।"
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे थे। दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए। ऐसा उनके करियर में पहली बार हुआ था। लगातार दो असफलता के बाद विराट के करियर को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कहने की सलाह देने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों को शांत कर दिया था।
रांची वनडे में विराट ने 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके लगाते हुए 135 रन की पारी खेली। इस पारी ने लगभग स्पष्ट कर दिया है कि विराट अगला वनडे विश्व कप खेलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहेंगे। बता दें कि कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं।
Tagsविराट कोहली शतकरांची वनडेभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका52वां शतकसचिन तेंदुलकर रिकॉर्डसुनील गावस्कर प्रतिक्रियाODI रिकॉर्डभारतीय क्रिकेटकोहली विश्व कपअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रिकॉर्डजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





