
x
Hubli हुबली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि भारतीय टीम को जम्मू-कश्मीर से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली इनिंग में बड़ी बढ़त के आधार पर रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। सैकिया को लगता है कि भारत भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 'करो या मरो' वाले मैच को जीत सकता है और देश को गर्व महसूस करा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे जम्मू-कश्मीर ने खुद पर भरोसा किया और मजबूत कर्नाटक को हराया।
बीसीसीआई सचिव ने आईएएनएस से कहा, "रविवार को देश के लिए बड़ा दिन है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को उनके घरेलू मैदान पर हराया, जो एक मजबूत और बड़ी टीम है। उन्होंने यह मैसेज दिया है कि क्रिकेट में कुछ भी मुमकिन है। रविवार को कोलकाता में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल जैसा मैच है। ऐसे में हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ताकि देश को उनके प्रदर्शन पर भी गर्व हो।"
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसे सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। गुरुवार को टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था। टीम की तरफ से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने भी महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 256 रन लगाए थे, जो टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का सबसे बड़ा टोटल भी है। हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी थी। भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
Tagsभारतजम्मू-कश्मीररणजी ट्रॉफी 2025-26टी20 वर्ल्ड कप 2026वेस्टइंडीजसुपर-8 राउंडईडन गार्डन्सदेवजीत सैकियासूर्यकुमार यादवअभिषेक शर्माहार्दिक पांड्यातिलक वर्माटीम इंडियाकरो या मरो मुकाबलाक्रिकेट प्रेरणासेमीफाइनल टिकट।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





