भारत
राहुल और जडेजा को लेकर हार्दिक पांड्या ने कही ये बात
jantaserishta.com
18 March 2023 1:25 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले के एल राहुल और रवींद्र जडेजा के बल्लेबाजी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे बल्लेबाजी करते देखना बहुत सुखद था।
राहुल टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपकप्तानी गंवा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर रहे थे। उन्होंने नाबाद 75 रन बनाकर भारत को 19.2 ओवर में 83/5 की नाजुक स्थिति से उबारा और जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 108 रन की अविजित साझेदारी की। जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाये।
हार्दिक ने कहा, "गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम एक बार के लिए दबाव में आ गए थे लेकिन हमने संयम बनाए रखा। मुझे पता था कि एक बार अगर हमने परिस्थिति पर काबू पा लिया तो हमारे लिए आगे का रास्ता आसान हो जाएगा। क्षेत्ररक्षण के दौरान जडेजा और शुभमन दोनों ने ही अच्छे कैच लपके। आपको यही करना होता है।"
रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने कहा, "टेस्ट मैच की तुलना में यह प्रारूप काफी अलग होता है लेकिन मैं सही टप्पे पर गेंद डालने की कोशिश कर रहा था और यह रणनीति मेरे काम आई। मैंने और केएल ने लगातार एक दूसरे से यही बात की कि हमें ऐसे ही खेलते जाना है।"
Tagsहार्दिक पांड्याबल्लेबाजीक्रिकेटऑस्ट्रेलियाके एल राहुलरवींद्र जडेजाhardik pandyabattingcricketaustraliakl rahulravindra jadeja
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





