ISSF जूनियर विश्व कप: भारत की मिश्रित टीम ने जूनियर विश्व कप में जीता दूसरा पदक

INDIA.भारत ने रविवार को जर्मनी के सुहल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत टूर्नामेंट में दो दिनों में दूसरी बार दो पोडियम स्थान हासिल करने में सफल रहा। नारायण प्रणव और ख्याति चौधरी की जोड़ी ने रजत, जबकि हिमांशु और शांभवी क्षीरसागर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
इसके साथ ही भारत पदक तालिका में दोहरे अंक (दो स्वर्ण, चार रजत, चार कांस्य) तक पहुंचने में सफल रहा। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सोमवार को दो और फाइनल होने हैं। ख्याति और नारायण की जोड़ी ने 38 टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में 631.0 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। यह जोड़ी चीन की हुआंग युटिंग (इस स्पर्धा की ओलंपिक चैंपियन, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और सीनियर एयर राइफल विश्व चैंपियन) और हुआंग लिवानलिन (जूनियर एयर राइफल विश्व चैंपियन) की जोड़ी से पीछे रही।





